भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल का विदाई समारोह सम्पन्न

285
Above News

स्वयं संतुष्ट होकर किया गया कार्य सराहनीय होता है- डाॅ. सतेन्द्र सिंह

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने स्थानीय होटल सूर्या इंटरनेशनल में मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल के विदाई कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, अपने आप में संतुष्ट होकर किया गया शासकीय कार्य सराहनीय होता है तथा बेमन से किया गया कार्य कभी अच्छा हुआ। उन्होने कहा कि, अच्छे भाव तथा मन से एवं सतर्क होकर शासकीय दायित्वो के निर्वहन को कार्य शैली में आत्मसात करना चाहिए जो नये आयामों तक पहुंचाने में मददगार होती है। मन वांछित जगह पर किया गया स्थानातंरण शासकीय सेवको के लिए सुखद संयोग एवं परिवार से नजदीकी भाग्य से मिलती है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि, लगभग डेढ़ वर्षाें की सेवाएं देकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है। मैं उनके उज्जल भविष्य की कामना करता हूं और जिस तरह श्री जायसवाल ने यहां अपनी कार्य क्षमता प्रदर्शित की है उसी तरह नवीन पदस्थापना स्थान पर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधश्ष कुमार गोस्वामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, क्रियाशीलता एवं समन्वय के स्त्रोत हमारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जायसवाल है। उन्होने कहा कि वे कुशाग्र्र बुद्वि के धनी तथा दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग परीक्षा पास श्री पार्थ को विकास के क्षेत्र में महारत हासिल है। व्यक्ति के जाने के बाद उनकी अच्छाईयां व बुराईयो की परख होती है तथा व्यक्ति की किसी कार्य को अंजाम देने से उसकी प्रशासनिक क्षमता की परख होती है। उन्होने कहा कि, विकास के क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का जिले में अहम रोल होता है और श्री जायसवाल ने इसे बखूबी निभाया। इस मौके पर वनमंण्डलाधिकारी श्री आधार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि, ग्रामीण विकास क्षेत्र में जो दिशा दी गई है उसमें जिले के कलेक्टर की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होने समय-समय पर हमें सही मार्गदर्शन दिया जिससे जिले में ग्रामीण विकास के कार्याे को अंजाम तक पहंुचाया गया। उन्होने कहा कि हमारे कार्यालय की सभी टीमो ने अच्छा सहयोग दिया इसके लिए मैं सभी का हदय से आभारी हूं तथा शहडोल जिले में जो स्नेह, प्रेम व टीम भावना से कार्य करने का सहयोग मिला उसके लिए मैं सभी का हदय से आभार व्यक्त करता हूं।
इस मौके पर श्री मुद्रिका सिंह, श्री सुरेश राजोरे, श्री अशोक शुक्ला, श्री पी सातपुते एवं आनंद निगम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अवसर पर श्री पार्थ जायसवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक पाण्डेय ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper