खनिज विभाग सो रहा कुंभकरणीय निद्रा, रेत माफिया खा रहे मलाई

नहीं थम रहा रेत का कारोबार, सीमा क्षेत्र से हटकर की जा रही रेत की निकासी
,शहडोल/अनूपपुर। तहसील अनूपपुर अंतर्गत नदी नालों से लगातार रेत की निकासी की जा रही है स्वीकृत रेत खदान के ठेकेदारों द्वारा मुनारा स्थल के अलावा अन्य अनाधिकृत स्थलों से रेत की निकासी किया जा रहा है जिस पर लगाम लगाने में खनिज विभाग नाकाम साबित हो रहा है ग्राम पंचायत दैखल मैं स्वीकृत रेत खदान मैं मुनारा स्थल से हटकर कहीं भी रेत की निकासी नदी से ठेकेदार कर रहे हैं वही बिना स्वीकृत रेत खदान कोलमी छुलकारी सोन नदी संगम से भी रेत की निकासी की जा रही हैं और महंगे दामों पर रेत का विग्रह किया जा रहा है जिससे लोगों को माई के धाम पर रेप की खरीदी करना पड़ रहा है ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। 12 सौ रुपए की एंट्री में चल रहा रेत का कारोबार -खनिज विभाग द्वारा रेत खनन परिवहन के लिए ऑनलाइन परिवहन पास की सुविधा दी गई है किंतु उसके बावजूद भी ठेकेदारों द्वारा 12 सो रुपए की एंट्री अलग से वसूल की जा रही है जिससे लोगों को महंगे दामों पर रेत मिल रहा है और प्रधानमंत्री आवास सहित गरीब लोगों को भी महंगे दामों पर रेत का विक्रय कारोबारी कर रहे हैं। कोलमी में संचालित है बिना स्वीकृत रेत खदान-तहसील अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोलती के सोन नदी संगम में बिना स्वीकृत रेत खदान से मृत कारोबारियों द्वारा अवैध तरीके से नदी पहुंच मार्ग बनाकर रेत की निकासी की जा रही है यहां भी ठेकेदार द्वारा 12 सो रुपए की एंट्री निर्धारित की गई है और दिन के उजाले और रात के अंधेरे में रेत की निकासी की जा रही है ऐसा नहीं है कि खनिज विभाग को इस विषय में जानकारी ना हो जानकारी होने के बावजूद भी अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है जिससे रेत कारोबारियों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
दैखल स्वीकृत रेत खदान में अनाधिकृत स्थलों से होती है रेत की निकासी-ग्राम पंचायत दैखल मैं संचालित स्वीकृत रेत खदान से अनाधिकृत स्थलों से रेत की निकासी ठेकेदार द्वारा कराई जा रही है मुनारा स्थल से हटकर कहीं से भी रेत निकाली जाती है जिसे राजस्व तो नुकसान होता ही है साथ ही नदियों का सीना छलनी करने मैं कोई कसर ठेकेदारों द्वारा नहीं छोड़ी जा रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.