भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर दबिश दौरान 0४ प्रकरण कायम

220
Above News

शहडोल |जिले के वृत्त व्यौहारी में जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजोरे जी के मार्गदर्शन में जिला मुरैना में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मृत्यु हुई, घटना की पुनरावृत्ति जिले में न हो उस घटना को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी जा रही है।
जिसमे वृत्त व्यौहारी के ग्राम गाडा में गैंदलाल साकेत के कब्जे से 02 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ,शोभनाथ साकेत के कब्जे से 80किलो ग्राम महुआ लाहन , मंगल दिन साकेत के कब्जे से 02 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं छोटेलाल साकेत के कब्जे से 02 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई ।

कुल 04प्रकरणों में कुल जप्ती 80किलोग्राम महुआ लाहन एवं 06लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 6200 /- रुपये है।

उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)(क) (च) तहत कार्यवाही की गई।
कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
जिसमें सहयोगी आबकारी आरक्षक श्री अरविंद मिश्रा एवं योगेंद्र जयसवाल साथ रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper