समाज के अंतिम छोर तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं-श्रीमती मनीषा सिंह

जिले के दूरस्थ ग्राम लफदा में हुआ लोक कल्याण शिविर का आयोजन
शहडोल | जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम लफदा में लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। लोक कल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोहपारू श्रीमती नीलम सिंह अन्य जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर समक्ष मंे दीप प्रज्वलन तथा कन्या पूजन कर किया गया। शिविर स्थल पर लोक सेवा गारंटी, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई स्टालो का अवलोकन विधायक जैतपुर, कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। स्टॉल निरीक्षण के दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने सभी विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ली एवं योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिए। लोक कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि शासन की जन हितकारी योजना जो आप लोगों के लिए बनी है उसका लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ0 सतेन्द्र सिंह के द्वारा गोहपारू के दूरस्थ ग्राम में आज पूरा जिला प्रशासन अपनी योजनाओं के साथ आपके समक्ष उपस्थित हुआ है। विधायक जैतपुर ने कहा कि मैदानी अधिकारी सतत आंगनवाड़ी केंद्रों व अन्य कार्यालयों में भ्रमण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि गर्भवती माताओं एवं बच्चों को समय पर पोषण आहार सेवाएं एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता वितरण का बोनस सभी पात्र हितग्राही को प्राप्त हो, यह वन विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें।
शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चैहान आप सभी के लिए पीएम किसान योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री वेण्डर योजना, प्रधानमंत्री कृषि कल्याण योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का संकल्प लिया है। आपको आगे आना होगा और अपनी पात्रता के अनुसार इन जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी गोहपारू को कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लफदा मंे सप्ताह मंे 2 दिन नियत कर चिकित्सा की ड्यूटी लगाएं ताकि दूरस्थ क्षेत्र मंे आमजन मानस को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। शिविर को जनपद पंचायत अध्यक्ष गोहपारू श्रीमती नीलम सिंह, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और शासन की हर जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश उपस्थित जन समुदाय को दिया। आज आयोजित लोक कल्याण शिविर में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर डॉ0 सतेन्द्र सिंह आज उपस्थित जन समुदाय के बीच में बैठकर चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनके समस्याओं को सुना और समस्याओं का निराकरण किया तथा जो समस्याएं शिविर में निराकृत नहीं हो सकती थी, उनको 7 दिवस के अंदर निराकृत करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर के समक्ष श्री शिवम सोनवानी पिता रामकृपाल सोनवानी ने मोटराइस ट्राई साइकिल की मांग की इस पर कलेक्टर डॉ0 सतेेंद्र सिंह ने उपसंचालक सामाजिक न्याय को आवेदन की जांच कर उन्हें मोटराइज ट्राई साइकिल देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सुश्री साक्षी पनिका जो दिव्यांग है उनका डॉक्टरी परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने बीएमओ गोहपारू को निर्देश दिए साथ ही उपसंचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया कि उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए। इसी प्रकार आज आयोजित जन कल्याण शिविर में लगभग 170 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी आवेदनों को संकलित कर पोर्टल में दर्ज करें और जो स्थल पर निराकृत करने लायक हैं उनका निराकरण करें तथा शेष आवेदनों का निराकरण समय अवधि में किया जाए। इस अवसर पर वनमण्डाधिकारी दक्षिण वन मण्डल श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप पांडेय, उप संचालक कृषि श्री आर.पी. झारिया, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री संतोष चैधरी, जिला लोक सेवक प्रबंधक श्री अवनीश दुबे, भू अभिलेख अधीक्षक श्री प्रदीप मोगरे, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री संजीव तिवारी सहित अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी एवं समाजसेवी सूर्यकांत मिश्रा सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.