भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सिंचाई कालोनी के सामने अतिक्रमण हटवाया

253
Above News


लगभग 7 करोड़ रूपये की बेश कीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त
शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज सिंचाई कालोनी के सामने राकेश सोनी एवं विनोद सोनी आत्मज साधुलाल सोनी द्वारा खसरा नं. 1944/1 के अंश भाग 0.101 हेक्टेयर एवं 1943/1 के 0.040 हेक्टेयर में किये गए अवैध अतिक्रमण को आज हटवाया गया। उक्त बेश कीमती भूमि 14 हजार वर्ग फुट के लगभग है जिसका मूल्य 07 करोड़ रूपये के आसपास आकलन किया गया है।इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री व्हीडी पाण्डेय, श्री अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित पुलिस एवं राजस्व का अमला उपस्थित था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper