भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एडीजे ने किया कलेक्टर कार्यालय के जीर्णाेद्वार कार्याें का अवलोकन

270
Above News

शहडोल | एडीजे श्री के.के. मिश्रा ने आज कलेक्टर कार्यालय के जीर्णाेद्वार कार्यांे का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने निर्वाचन शाखा, आबकारी शाखा, खादय शाखा सहित अन्य शाखाओ का अवलोकन कराया तथा प्रथम तल पर बनवाए गए विराट सभागार का भी निरीक्षण कराया। उन्होने बताया कि, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओ में पुराने तौर तरीके की अलमारी, रैक इत्यादि को सुव्यवस्थित ढंग से आधुनिक तकनीकी से युक्त साज- सजा कराकर नया लुक दिलाया गया है। जिससे यहां बैठकर कार्यालयीन कर्मचारी सुविधाजनक ढंग से अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर सकेगे, वहीं स्वच्छ वातावरण एवं देखने में भी सौंदर्यता आएगी। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, जिला खादय आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाण्डेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper