भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बस मालिक व आपरेटर्स ने बस की किराया सूची , टाईम टेविल , परमिट एवं फिटनेस का डिप्ले सामने के ग्लास व गेट के पास करने की सहमति

322
Above News

शहडोल:पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने बस मालिकों एवं आपरेटर्स की बैठक ली गई

शहडोल| पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश गोस्वामी व्दारा शहडोल जिले के बस मालिकों एवं आपरेटर्स की बैठक ली गई। गोस्वामी नें सर्वप्रथम बस मालिकों से उनकी समस्याओ के बारें में पूंछा एवं पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओ का निराकरण भी किया अपने उद्बोधन में श्री गोस्वामी नें आमजनता की सुरक्षा को सर्वोपरी एवं अपनी उच्च प्राथमिकता का विषय बताते हुये कहा की बसो में ओव्हर लोडिंग न हो, आपातकालीन व्दार खुलने योग्य स्थिति में हो, बस के पीछे के ग्लास के ऊपर जाली एवं सीढ़ी न लगी हो ताकि आपात स्थिति में उस ग्लास को तोड़ कर सवारियों को निकाला जा सके, पुलिस अधीक्षक की समझाइस के बाद सभी बस मालिक व आपरेटर्स ने बस की किराया सूची , टाईम टेविल , परमिट एवं फिटनेस का डिप्ले सामने के ग्लास व गेट के पास करने की सहमति दी। पुलिस अधीक्षक नें कहा कि जल्दी ही राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम नियमो एवं सुरक्षा मापदण्डो का पालन न करने वाले वाहनों का निरीक्षण एवं कार्यवाही करेगी। आगामी 10 दिनों के अन्दर बसो में आपातकालीन व्दार, पीछे की जाली, प्राथमिक चिकित्सा बाक्स, अग्निशामक यंत्र इत्यादि दुरूस्त करानें , चालक के परिचालक को यूनिफार्म व नेम प्लेट लगा कर चलने की हिदायत दी गई। बस स्टैण्ड के समीप आटो स्टैण्ड से तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से स्थायी रूप से खड़ी बसो को हटाने के सभी निर्देश दिये गये। व्ही. डी. पाण्डे उप पुलिस अधीक्षक  मुख्यालय  अखिलेश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात, आशुतोष भदौरिया आरटीओ, प्रियंका शर्मा सूबेदार थाना यातायात तथा बस आनर्स एसोसिएशन से पक्षीराज बस, नफीस बस, दीपक बस, दादू बस, आकाश बस, प्रयाग बस , नर्मदा बस, हीराकुण्ड बस, आजाद बस, फिजा बस , गौतम ट्रेवल्स इत्यादि के मालिक व आपरेटर उपस्थित रहे। बस एसोसिएशन के अध्यक्ष  गौतम नें बताया कि पुलिस अधीक्षक  व्दारा बताये गये निर्देशों का हम लोगो ने 90 प्रतिशत पालन कर लिया है, शेष 10 प्रतिशत का पालन भी शीघ्र कर पालन प्रतिवेदन सौपेगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper