भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतपुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

226
Above News

ज्ञानेद्र दुवेदी की रिपोर्ट…..

शहडोल। भाजपा के कमल के पत्ते पर बदबूदार कीचड़ के दाग जिला भाजपा शहडोल की निर्मल छवि को दागदार बनने की खबर में  एक महिला के साथ कई लोगो ने दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के बाद महिला को उसके घर के सामने ही फेक दिया।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा की महामंत्री जैतपुर क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह के जैतपुर क्षेत्र में बीते शनिवार की रात बाद कुछ लोगो ने महिला को उसके ही घर से  ले जाकर महिला को कथित तौर पर जबरदस्ती शराब पिलाकर एक साथ कई लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जब महिला की हालत खराब हो गई तो उसे  उसके घर के सामने ही फेंक दिया गया। महिला को घर के बाहर पड़े देख उसकी दर्द से कराहने की आवाज सुनकर परिजनों ने महिला को नजदीकी थाना ले जाकर एफआईआर दर्ज करवाई, जहां पीड़िता की गंभीरता को देखते हुए पर मामला  जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर कर दिया गया।


विश्वसनीय जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म करने वालों में विजय त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, मोनू शर्मा, मुन्ना सिंह के नाम शामिल हैं साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। खबरों के अनुसार जैतपुर मंडल अध्यक्ष व उनके साथी इस प्रकरण में आरोपी बनाए गए हैं जिला भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा यह राजनीतिक आरोप भी हो सकते हैं प्रकरण की जांच की जा रही हैऔर भारतीय जनता पार्टी तत्काल इस पर बैठक करेगी सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी ज्ञातव्य है की जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में ही एक पुलिस सिपाही इसी तरह महिला को साथ दुष्कर्म किए जाने के कारण बर्खास्त किया गया था, जबकि बाणसागर में भाजपा के एक बड़े नेता एक महिला के अपराध में चर्चित हुए थे भारतीय जनता पार्टी की छवि में दागदार नेताओं में कुछ जेल में माफिया गिरी में बंद हैं ।इस तरह जिला भाजपा के कमल के पत्ते बदबूदार कीचड़ से झुलस रहे हैं देखना होगा पार्टी और संगठन तब जबकि प्रदेश संगठन मंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक घटनाएं  घट रही हैं मनीषा सिंह क्षेत्र के दबी कुचली वर्ग को कितना न्याय दिला पाते हैं मामला तब चर्चा में आया जब संगठन अपने प्रदेश युवा मोर्चा के नेता के जिले दौरे पर जश्न मना रहा था।

इनका कहना है

अरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है उक्त फरार आरोपीयो को जल्द पकडा जायेगा |

अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper