कुछ रूपए की लालच के कारण गौ माता को बेच देते हैं,ऐसे लोग हिन्दु कहलाने के योग्य नही हैं- पंडित गौपाल भार्गव

विशाल रजक तेंदूखेड़ा –नगर की आचार्य श्री विद्यासागर दयोदया पशु सेवा केन्द्र में सुबह 8 बजे से शासन से प्राप्त 10 एकड भूमि पर नवीन गौशाला भटरिया में जीव दया संस्कार धाम ट्रस्ट मुम्बई के पदाधिकरियों में मनीष बादामी लाल जैन, राजेन्द्र शेटी, जिगनेश महता, मनीष जैन, डाक्टर बरखा जैन, श्रीमति रेणू पहाडियां, बर्षा शेठी, रिमझीम जैन ने 45 लाख से निर्माण होने बाली पशु चिकित्शालय का भूमी पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इसके बाद दोपहर दो बजे से गौशाला कमेटी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह जगत गुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य महाराज एवं महामंडलेश्वर अखलेश्वरा नंद गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया। इस दौरान नवनिर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन के साथ सभी पादधिकारियों के द्वारा शपथ ली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुंडलपुर के बडेबाबा जी के चित्र का अनावरण पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया एवं विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा किया। साथ ही मंगला चरण हुआ। इसके बाद स्वामी अखलेश्वर नंद जी ने कहां कि गौ माताए साक्षात देवी हैं। तेंदूखेड़ा की गौशाला का 2018 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सम्पूर्ण भारत में सबसे सर्वाधिक गौवंश मध्यप्रदेश में हैं। हमारा मध्य प्रदेश गौ सेवा का माडल बन सक्ता हैं और गौ सेवा हमें अपना परम धर्म मानना चाहिए। भगवान ने श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा करने जन्म लिया था और ग्वाल बनकर गौ माता की सेवा करते थे। जगत गुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य महाराज जी ने गौ सेवा को महत्वपूर्ण बताया। गौ सेवा से ही हमे सभी पुन्य प्राप्त होते है। मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री पंडित गौपाल भार्गव ने कहां कि मेंरा गौ शालाओ से हमेशा लगाव रहता हैं। उन्हे कहां कि जब बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहले समय और दिनाॅक लेकर पंडित जी के पास जाकर बताते हैं और पंडित जी नक्षत्रो के अधार पर बच्चो के नाम व राशि बताते हैं। मेरे पिता जी भी कर्मकांण्डी ब्राम्हण थे वो भी बच्चो के नाम और राशि बताते थे साथ ही उनके परिवार में उनके कार्यो के अधार पर नाम बताते थे। लेकिन मेरे माता पिता में मेरा नाम गोपाल रखा था। जिस कारण अपने नाम को सार्थक करने के लिए मैं गौ सेवा करने का प्रयास करता हूूॅ। साथ ही गौ सेवा के लिए तत्पर रहता हूॅ। हमारा देश हिन्दु सनातन देश कहलाया जाता हैं। लेकिन हमारे ही लोग गौ माता का दोहन करने के बाद कुछ रूपए की लालच के कारण गौ माता को बेच देते हैं। ऐसे लोग हिन्दु कहलाने के योग्य नही हैं। जब यहां आया था तो मैने गौ शाला को देखा तो ऐसी व्यवस्थ्ति गौ शाला नही देखी हैं। मै यहां के लोगो के अलाबा गौशाला कमेटी को धन्यवाद देता हूॅ। इसके अलावा डाक्टर जितेन्द्र जामदार, विधायक धमेन्द्र सिंह ने गौ माता की सेवा पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, मंडल अध्यक्ष गोविन्द यादव, सासंद प्रतिनिधि मूरत सिंह विधायक प्रतिनिधि चेतन जैन राजीव जैन ऋषभ सिघई, मोनू सिंघई सचिन बड़कुल (श्रीजी आशीष जैन) अरविन्द्र मोदी पुष्पराज यादव वीरेन्द्र जैन मालथोन, जीतेश जैन, आभा जैन, विवेक जैन सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.