नवजात को स्कूल के पीछे फेंक गई निर्मोही मां

संवाददाता जितेन्द्र राठौर
नोहटा – सोमवार की सुबह सगरा गांव के स्कूल के पीछे एक शिशु का शव पड़ा मिला। आशंका व्यक्त की जा रही कि सोमवार की सुबह 4 बजे करीब किसी ने अज्ञात नवजात को स्कूल की नींव की पोल में छुपाने का प्रयास करते वक्त किसी के आने की भनक लगते ही छोड़कर चला गया है विंगत कुछ दिनों से नवजात बच्चों को फेंके जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नवजात के शव मिलने की खवर लगते ही देखते देखते भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो नोहटा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह व ग्राम के सरपँच मौके पर पहुंच गए।उन्होंने स्कूल की नींव की खोह में दवे शव को बाहर निकलवाया। शिशु लड़का था, उसका पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वैसे लोगों का अनुमान था कि बच्चे को मृत फेंका गया होगा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के वाद स्पस्ट होगा। लेकिन इस घटना ने मां की ममता को कलंकित कर दिया। जिस मां ने उसे नौ माह कोख में रखा था ओर जनम लेते ही उसी ने उसे में फेंक दिया गया पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है वही ग्रामवासियो का कहना है किसी बाहरी लोगो की हरकत हो सकती ।जो नवजात को रात्रि में स्कूल के पीछे सुनसान जगह पर छुपा कर फेंक गया है इस घटना से जहाँ मां की ममता को कलंकित हुई वही गांव को बदनाम करने प्रयास किया गया पुलिस से इस पूरे मामले की तह तक जाने की मांग करते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि टीम मौके पर गई है पी एम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पस्ट कहा जा सकता है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।यदि दोसी पाया जाता है तो दोसी के विरुद्ध सख्त कार्यबाही की जावेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.