भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छुहिया घाटी मरम्मत एवं सुधार कार्य हेतु भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

247
Above News
ज्ञानेद्र दुवेदी की रिपोर्ट…..

शहडोल | संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम शहडोल ने जानकारी दी है कि 22 फरवरी 2021 रात्रि 12़.00 बजे से 6 मार्च 2021 तक रीवा शहडोल मार्ग में स्थित छुहिया घाटी (बघवार से गोविंदगढ़ के बीच) में मरम्मत एवं सुधार कार्य व्यापक पैमाने से किया जा रहा है। उक्त कार्य सुचारू एवं निर्बाध रूप से हो सके जिसके लिए शहडोल से रीवा की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश छुहिया घाटी पर निषेध कर दिया गया है। अतः संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण शहडोल ने सभी वाहन मालिकों एवं संबंधित से अपील किया है कि शहडोल से रीवा की ओर जाने वाले भारी वाहन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper