गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,मोटरसाइकिल व कार सहित गांजा किया जप्त

शहडोल|गोहपारू थाने की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्यवाही मुखबिर से मिली सूचना पर की गई है। बताया गया कि बुधवार को यह सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम सलदा के अकुरी मार्ग से गांजा लेकर कुछ लोग निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हर एक आने-जाने वाले पैनी नजर रखते हुए सजगता के साथ जुटी रही। इसी बीच शाम लगभग 10 बजे, एक मोटरसाइकिल पर आते हुए व्यक्ति को देखकर पुलिस को शंका हुई, जिसे रोककर पूछताछ किया गया। वाहन की चेकिंग की तो, उसमें सफेद रंग की बोरी के अंदर 5 पैकेट में 5 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी राजकुमार उर्फ संजय गुप्ता निवासी ग्राम असवारी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एमएच 6703 से गांजा लेकर बिक्री हेतु सैंपल दिखाने के लिए जा रहा था।
वहीं की गई दूसरी कार्यवाही को लेकर पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर मोटरसाइकिल रोककर जांच की जा रही थी, ठीक उसके थोड़ी ही दूर पर पीछे, एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 18 ca 0567 खड़ी थी। शंका के आधार पर उसकी भी जांच की गई तो कार की डिक्की में 30 किलो 480 ग्राम गांजा रखा पाया गया। कार में बैठे रमाकांत गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं अजय सिंह, डिग्गी में 30 किलो 480 ग्राम गांजा बेचने की फिराक में थे। दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 35 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद किया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोटरसाइकिल एवं कार पुलिस अभिरक्षा में है। कार्यवाही में थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक अमर बरकडे, आरक्षक भगत सिंह, कमल मौर्य, कृष्ण नारायण एवं अमृतलाल की भूमिका रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.