चंगेरा के जंगल मे मृत पडा मिला लल्ला यादव

शहडोल|बुढार थाना अंतर्गत ग्राम चंगेरा के जंगल मे मृत पडे लल्ला यादव को देखा गया ग्राम देवरी का रहने वाला है लल्ला यादव जिससे आज सुबह ग्रामीणो ने देख तो क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामिणो ने बताया कि लल्ला यादव नशे का अत्याधिक सेवन करता था कल रात से घर नहीं लौटा था आज सुबह ग्रामिणो ने देखा तो पुलिस को सुचना दी ग्रामिणो की सुचना पर बुढार थाना से थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान व पुलिस बल मौके पर तत्काल पहुचा तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु बुढार स्वाथकेन्द्र भेजा गया लल्ला यादव की मौत कैसे हुई इसकी जांच अभी चल रही है वहीं इस संबंध में जब बुढार थाना प्रभारी से बात कि गयी तो थाना प्रभारी ने बताया की लल्ला यादव का शव जंगल में मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए बुढार स्वाथकेन्द्र भेजा गया है अभी जांच चल रही है लल्ला यादव की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चले गा अभी जांच चल रही है |

Subscribe to my channel
Comments are closed.