भाजपा ने की धनपुरी में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा –

शहडोल| समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करने भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के जिला प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल धनपुरी मंडल के कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी ने स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम एवं सुविधाओं की समीक्षा की।
उनके साथ स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में पदस्थ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सचिन कारखुर भी उपस्थित रहे। डॉ. कारखुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में अब तक कुल 1745 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
इस संबंध में औपचारिक चर्चा करते हुए भाजपा की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के जिला प्रभारी भाजपा नेता सुशील शर्मा ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी के परिदृश्य में निश्चित ही भारत ने पूरे विश्व में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय क्षमता और दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि कोरोना काल में भारत ने अपना धैर्य नहीं खोया और आज भारत का खोया हुआ वैभव और गौरव पुनः स्थापित हो रहा है। आज भारत कोरोना वैक्सीन कई देशों को निःशुल्क दे रहा है। जिसके कारण आज पूरे विश्व में भारत ने अपनी अलग ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त की है।
कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के धनपुरी मंडल के प्रभारी भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सभी को कोरोना का टीका लगवाना सुनिश्चित करें और जागरूकता अभियान को गति देते हुए लोगों को यह भी बताए कि वे कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.