भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस जवानो उनके परिवार की हैं चिंता 400से अधिक पुलिस कर्मीयो ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण 

244
Above News

एडीजी व पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल ,बुढार मे नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न 

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)

शहडोल। जब से संभाग मे एडीजी जी जनार्दन व जिले पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने पदभार ग्रहण किया है तब से अवैध कारोबारीयो मे हडकंप मचा हुआ है वहीं जिले व संभाग मे पुलिस कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किये अवैध कारोबारी पुलिस के नाम से छुपने लगे वही संभाग के एडीजी जी जनार्दन व शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने देखा की हमारे पुलिस कर्मी दिन रात काम कर रहे हैं और काम करने के लिये स्वस्थ होना बेहद जरूरी है क्योंकि कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर ज्यादातर व्यस्त रहते हैं और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी का अभाव रहता है इसलिए स्वास्थ्य परीक्षण जरुरी है जिसके फलस्वरूप पहले शहडोल पुलिस लाईन और आज एसडीओपी कार्यालय‌ बुढार मे सम्भाग के एडीजी जी जनार्दन व पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी की मौजूदगी में जिला पुलिस परिवार द्वारा  पुलिस विभाग में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवारजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया |

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

एसडीओपी कार्यालय‌ बुढार मे जिला पुलिस परिवार द्वारा जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, श्री राम हॉस्पिटल, रिलायंस फाउंडेशन एवं अमृता हॉस्पिटल ,   एसईसीएल सेन्ट्रल हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस के अधिकारी जवानों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया , शिविर का शुभारंभ  पुलिस महानिरीक्षक जी जनार्दन , पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी एवं श्री राम हॉस्पिटल के संचालक विजय दुबे के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।स्वास्थ्य शिविर में श्री राम हॉस्पिटल, अमृता  हॉस्पिटल,  जिला चिकित्सालय केडॉक्टरो व विशेषज्ञों  की टीम द्वारा पुलिस के जवानों एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की गयी।

सबसे ज्यादा मामले डायबिटीज और हाइपरटेंशन व जोडो में दर्द के सामनें आये

दिनचर्या नियमित नहीं हो ने के कारण शारीरिक परेशानियां हो जाती है इस बात को ध्यान में रखते हुये जिले में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों ,अधिकारियों व उनके परिजनों का  नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है जिसमे थाना बुढार, धनपुरी, जैतपुर, अमलाई, व दरसिला चौकी,केसवाही,झिंकबिजुरी से पुलिस कर्मी  शिविर में 400 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लाभ प्राप्त किया |मुख्य रूप से शिविर में जिन रोगों का उपचार किया गया उनमें ह्रदय रोग , मेडिसिन , ई एन टी, स्त्री रोग , अस्थि रोग , चर्म रोग , दंत रोग व पैथालॉजी क्लिनिक काउंटर लगाए गए, जहां डॉक्टर्स द्वारा सभी को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया , पुलिस कर्मचारियों के ब्लड शुगर ,ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल व खून की हुई निशुल्क जांच भी हुई,  सैकड़ों पुलिस कर्मियों नें परिवार सहित स्वास्थ्य परीक्षण कराया इस परीक्षण में सबसे ज्यादा मामले डायबिटीज और हाइपरटेंशन व जोडो में दर्द के सामनें आये जिसके बाद पुलिसकर्मियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराई गई साथ ही  विशेषज्ञ डॉक्टरों  द्वारा पुलिसकर्मी को उचित सलाह भी दिगयी  |

ये रहे मौजूद

एसडीओपी कार्यालय‌ बुढार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से एडीजी जी जनार्दन, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, उप पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, आर आई पुलिस लाइन, श्री राम अस्पताल के विजय दुबे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी कर्मचारी,एसडीओपी भरत दुवे, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान सैकड़ों पुलिसकर्मी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे रहें उपस्थित|


इनका कहना है :-

पुलिस महानिरीक्षक जी जनार्दन संभाग शहडोल

 पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर ज्यादातर व्यस्त रहते हैं और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी का अभाव रहता है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पुलिसकर्मी को देंगे बेहतर सुविधा । शिविर के बाद हमारी आगे की योजना है कि शिविर में जांच के बाद अगर ऐसा लगता है कि किसी कर्मचारी को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो उसके लिए जहां पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी, वहां उनका इलाज कराया जाएगा।

श्री अवधेश कुमार गोस्वामी 
शहडोल पुलिस अधीक्षक

महेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी बुढार

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper