कोयलांचल क्षेत्र में काले हीरे का फैला काला कारोबार,अवैध कोयले से लोड ट्रेक्टर जप्त .!

कई वर्षों से बंद ओ सी एम जमुना बदरा, बीमा ग्राम बदरा ,भालूमाडा़,आमाडांड, गोविंद रेलवे साइडिंग, पयारी, निगवानी, सारंगगढ़ क्षेत्रों में कोयला माफिया का बोल वाला,कोतमा पुलिस के हाथों लगी बड़ी कामयाबी,अवैध कोयला परिवहन ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त, सफलता का श्रेय समस्त पुलिस टीम को जाता है – आर.के.बैस थाना प्रभारी कोतमा।
कोतमा – अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में काफी दिनों से काले हीरे का काला कारोबार कुछ खादी धारी सफेद पोशाक नेताओ के संरक्षण में कोल माफिया अवैध कारोबार कर मालामाल हो रहे हैं।कोल माफिया प्रशासन के बिना डर भय के जगह जगह एसईसीएल कंपनी की बंद पड़ी खदानों से शासन के आखों के सामने से माफिया अवैध रूप से कोयले का उत्खनन कर परिवहन किया जाता है, बंद पड़ी जमुना ओ सी एम में जगह जगह कोयले का अवैध उत्खनन माफिया कर रहे हैं।कई वर्षो से बंद पड़ी खदानों से जमुना बदरा के कुछ कोल माफिया रात दिन अवैध रूप से कोयले की खदान संचालित कर,कोयले को बोरिया में भरकर एकत्रित कर ट्रक,पिक अप व ट्रैक्टर वाहनों से अन्य राज्यो में स्टील ए ग्रेड का कोयला महंगे दामों में बेचा जाता है।कई बार जमुना बंद पड़ी ओ सी एम में कोल माफियाओं द्वारा गरीब मजदूरों की गरीबी का फायदा उठाकर काल के कुएं में बंद पड़ी कोयले की खदानों में भेजकर अवैध कोयला उत्खनन कराया जाता है,गरीब मजदूर अपने परिवार का पेट भरने के चक्कर में मौत को भी गले लगा चुके हैं और जमुना बंद पड़ी ओ सी एम में असहाय गरीब मजदूरो ने खदान में दबकर दम तोड दिया।
आमाडांड ओ सी पी से हो रही कोयले की चोरी –
आमाडांड ओ सी पी से उपक्षेत्र गोविंदा रेलवे साइडिंग पर होने वाले कोयला ट्रांसपोर्टिंग को कोयला माफियाओं की 24 घंटे पल-पल की तीखी नजर बनी रहती है मौका मिलते ही बीच रास्ते पयारी पर ही ट्रक का ट्रक कोयला एक बाड़ी में पलटी कर दिया जाता है फिर माफिया मन मुताबिक अन्य राज्य में अवैध कोयले को ट्रकों व पिकअप वाहनों से पर कर दिया जाता है।आमाडांड से लेकर गोविंदा साइडिंग तक अवैध कारोबार में लिप्त कोल माफियाओ की कंपनी के कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों से तगड़ी पक्की सेटिंग से कोयले की चोरी का खेल होता है,सेटिंग के चलते कोयले का अवैध कारोबार बाहर न आ कर रात के अंधेरे में ही मामले अक्सर दफन कर दिया जाता हैं मात्र अवैध पैसे कमाने के चक्कर पर।
ग्राम पयारी क्षेत्र बना कोयला माफियाओं का अड्डा-
ग्राम पंचायत पयारी के आप पास माफिया अवैध कोयला एकत्रित कर छत्तीसगढ़ राज्य में जाफर नामक माफिया को सप्लाई की जाती है, वही आमाडांड क्षेत्र पर राजस्व एवं वन भूमियों पर भी कोयले की अवैध उत्खनन जोरो से चल रहा है,आमाडांड बसोर मोहल्ला के कुछ स्थानीय लोग पिक अप वाहन के जरिए भारी संख्या में कोयले की चोरी वर्दी और खाकी की सह पर की जाती है।वही निगवानी खोडरी में भी नदी के तट के ऊपर अवैध कोयले की खदाने जगह जगह माफिया खोल रखे हैं और खनिज विभाग के अधिकारी जान कर भी अनजान बन बैठे हैं।
कोतमा पुलिस की अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही –
कोतमा पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला परिवहन की सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन और एसडीओपी,कोतमा के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 20 मार्च 2021 की दरमियानी रात लहसुई पुल के पास से एक मैसी कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर अवैध कोयले से लोड परिवहन करते हुए थाना प्रभारी आर के बैस के नेतृत्व में कोतमा पुलिस ने धर दबोचा,जिसमे 100 बोरी कोयला कीमती लगभग 50 हजार रुपए ट्रैक्टर सहित जब्त किया गया।आरोपी ट्रैक्टर वाहन चालक मो. रुस्तम खान पिता मो. सत्तार खान निवासी सारंगगढ़,निगवानी को पुलिस ने धर दबोचा जबकि ट्रैक्टर में बैठा मुख्य आरोपी शुभम कुशवाहा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की घेराबंदी के बाद भी भागने में कामयाब रहा।पुलिस द्वारा अवैध कोयला परिवहन के संबंध में उपरोक्त मामले में कार्यवाही करते हुए अपराध क्र. 127/21 धारा 379 व 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और वाहन चालक को कोतमा पुलिस ने गिरफ्तार किया वही मामले के मुख्य दो आरोपी शुभम कुशवाहा एवम ट्रैक्टर मालिक सिंधु गौतम फरार है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.