भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वृक्षों को संरक्षित करना हम सब का दायित्व-मुख्य वन संरक्षक

296
Above News

वृक्षांे की प्रकृति के संतुलन मंे अहम भूमिका- विधायक जयसिंह मरावी

,वृक्षों से हमें आवश्यता वाली अनेक चीजो की पूर्ति होती है-कलेक्टर


अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर सर्किट हाउस में वृहद वृक्षारोपण सम्पन्न
शहडोल – मानव, पशु पक्षी एवं पर्यावरण का वृक्षांे से गहन संबंध है तथा ये एक-दुसरे के उपर आश्रित है। प्रकृति के संतुलन को बनाएं रखने मंे तथा पर्यावरण को संतुलित करने मंे भी वृक्षों की अहम भूमिका है। वृक्षों से जहाॅ हमे लड़की सहित उद्योगो के लिए आवश्यता की पूर्ति होती है, वही मानव, पशु-पक्षी एवं अन्य जीवो के लिए प्राणवायु एवं शुद्ध पर्यावरण भी प्राप्त होता है। उक्त विचार विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने आज अंतर्राष्टीय वन दिवस के अवसर पर उच्च विश्राम गृह शहडोल के परिसर मंे आॅक्सी बैंक की स्थापना हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अवसर मुख्य वन संरक्षक श्री पी0के0 वर्मा ने कहा कि वृक्षों से हमंे शुद्ध पर्यावरण की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही जहाॅ पर वृक्षों की संख्या अधिक होती है, वहाॅ पर पर्याप्त वर्षा भी होती है, जो मानव के लिए बेहद आवश्यक है। जल, जंगल, जमीन और जीवन एवं दूसरे के पूरक है, इसलिए वृक्षांे को संरक्षित करना तथा बढ़ावा देना हम सब का दायित्व है। हमे वृक्षों की रक्षा करना चाहिए।


कार्यक्रम मंे कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने कहा कि वृक्षों से हमें आवश्यता वाली अनेक चीजो की पूर्ति होती है तथा हमारे शरीर के लिए अनेक आयुर्वेदिक औषधियाॅ भी प्राप्त होती है। मानव जीवन मंे वन औषधियों का अपना अगल महत्व है। उन्होंने कहा कि वृक्षों की लकड़ी की उपयोगिता जन्म से मृत्यु तक हर क्षण होती है। इसलिए हमें वृक्षांे के रख-रखाव तथा उनके रोपण व संरक्षण एवं संर्वधन मंे हमेशा आगे आकर पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों से मानव को तो अनको उपयोगी चीजो की पूर्ति होती ही है, साथ ही देवी-देवताओं को भी इनके पुष्पों, चंदनों तथा इनसे बने इत्रों अर्पण कर धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए जात है। हमारे देष मंे ऐसे वृक्ष है जिनसें नाना प्रकार की जीवन दायनी तथा अति महत्वपूर्ण औषधियों का निर्माण होता है। वही उनकी लकड़ियों से पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हवन समाग्रियाॅ इत्यादि भी बनायी जाती है।


इस मौके पर विधायक श्री जयसिंह मरावी सहित उपस्थित अधिकारियों ने आम, नीबू, कटहल, अमरूद सहित अन्य फलदार एवं फूलदार वृक्षों का रोपण कर आॅक्सी बैंक को सुशजित किया। कार्यक्रम में वनमण्डाधिकारी उत्तर श्री अधर गुप्ता, दक्षिण श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री शेर सिंह मीणा, वारिष्ठ नागरिक एवं समाज सेवी डाॅ0 ए0के0 श्रीवास्तव, नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper