गांधी चैराहा में कलेक्टर ने रोको टोको अभियान के तहत आकाष मोबाइल को सील करने के दिए निर्देष

शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सत्येंद्र सिंह ने आज सांय 7 बजे स्थानीय गांधी चैराहे में कोरोना संक्रमण के बचावं हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आकाष मोबाइल सेंटर में बिना मास्क लगाएं दुकान के मालिक एवं अन्य ग्रहको के पाए जाने पर दुकान सील करने के निर्देष दिए। इस मौके पर बीन्द्र हाउस के सामने खतरनाक गढडे को भरवाने के निर्देष दुकानदार को देते हुए अन्य दुकानदारो से फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने एवं दुकान के अंदर ही सामग्री रखकर विक्रय करने के निर्देष दिए। उन्होने कहा कि भविष्य मंे यदि किसी दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर सामग्री विखराकर रखी पाई जाएगी तो उनकी सामग्री जप्त करते हुए कडी कार्यवाही की जाएगी तथा चालानी कार्यवाही भी होगी। जिसके लिए संबंधी दुकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगे।
कलेक्टर ने गांधी चैराहे में लगभग आधे घंटे रूककर आने जाने वाले लोगो को आवष्यक रूप से मास्क लगाने की समझाईस दी तथा बिना मास्क वाले व्यक्तियो को मास्क वितरित कराकर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचावं एवं आवष्यक सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हुए सोषल डिस्टेंसिंग के पालन की समझाईस दी। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्हीडी पाण्डेय, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, नगर निरीक्षक कोतवाली श्री राजेषचंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री आनंद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.