कलेक्टर ने ग्राम दूधी में निर्माणाधीन गौषाला का किया निरीक्षण

शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के निर्माणाधीन गौषाला भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चारागाह हेतु भूमि नाडेप स्थल का भी निरीक्षण किया तथा राजस्व निरीक्षक को सम्पूर्ण भूमि का सीमाकंन कराकर पंचायत सचिव को निर्देष दिए कि, गौषाला हेतु आरक्षित भूमि में बाउण्ड्रीवाल एवं कडी फैसिंग लगवाए तथा परिसर के रिक्त स्थानो में वृहत रूप से पौधरोपण भी कराएं। उन्होने निर्देषित किया कि, भूमि का सीमाकंन कराकर जेसीबी मषीन से समतलीकरण कराकर व्यवस्थित लुक प्रदान करे।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियो ने बताया कि यहा पर पदस्थ एपीओ श्री जाटव द्वारा कार्य में व्यवधान किया जाता है तथा देयको के भुगतान में अडंगेबाजी एवं राषि की मांग कर भुगतान में अडंगेबाजी की जा रही है। इस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देषित किया कि, उन्हें तत्काल अन्यस्थ पदस्थ कराने की कार्यवाही कराएं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता तिवारी, नायब तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री आषादत्त गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुषील शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.