भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में 42 खाद्य पदार्थों का किया गया जांच

256
Above News

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ० एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में चलित खाद्य प्रयोगशाला से बुढार एवं धनपुरी नगर में मिष्ठान भंडारों एवं होटलों के खाद्य सामग्रियों की सैंपल लेकर जांच किया गया। खाद्य प्रयोगशाला में जोधपुर स्वीट्स, इंडियन स्वीट्स, कैलाश डेयरी, राधिका डेयरी, जलसा रेस्टोरेंट एवं अन्य विभिन्न रेस्टोरेंट्स के 42 खाद्य पदार्थों की जांच की गई तथा कलाकंद एवं काजू मिष्ठान का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। प्रतिष्ठानों में कोरोनावायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने हेतु समझाइश दी गई तथा परिसर में शेर टाइगर रखने के साथ-साथ साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper