भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने किया रोजगार मेले का निरीक्षण

458
Above News


कलेक्टर ने अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के दिए निर्देश
शहडोल – पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु लगाया गया जिला रोजगार मेला का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेले में ज्यादा से ज्यादा युवाओ को उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रोजगार मेले में आए हुए अभ्यर्थियों से कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु शासन का प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपना आवेदन दें। कलेक्टर ने रोजगार मेले में आए विभिन्न कंपनियों के संचालकों से मिलकर उन्हें कहा कि रोजगार मेले में आए युवक एवं युवतियों को उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराएं। कलेक्टर ने इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली नहीं लगे होने से मच्छर रोधी जाली लगाने तथा मरम्मत कराकर मिटिंग हाल व्यस्थित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, प्राचार्य आईटीआई श्री एस०के० वर्मा, पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल श्री एस०के० पांडेय, परियोजना अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन श्री पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper