भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सिविल सर्जन एवं सीएमओ ने कोरोना पाॅजिटिव के घर के आस-पास कराया सेनेटाइज

981
Above News


शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर एवं उप जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में सिविल सर्जन डाॅ0 जी.एस. परिहार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अर्पित वर्मा जिले के शहरी क्षेत्र शहडोल के वार्ड नम्बर-20 घरौला मोहल्ला शहडोल मंे गत दिवस पाॅजिटिव शर्मा परिवार जहाॅ 24 सदस्य कोरोना एक साथ पॉजिटिव पाए गए उनकेे घर जाकर परिवार से भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
श्री शर्मा ने बताया कि उनके माता का 6 मार्च 2021 को देहावसान हुआ था और 17 मार्च को अस्थि विसर्जन करने इलाहाबाद गए थे, इस कार्यक्रम के दौरान आए हुए मेहमानों में से किसी से कोरोना का संक्रमण हुआ, इसमें सर्वप्रथम हमारी भाभी प्रभावित हुई और आज हमारे घर के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आई है। इस दौरान यह पाया गया कि उनके परिवार के अधिकतर सदस्यों में कोरोना के लक्षण परिलक्षित नहीं हो रहे हैं। सिविल सर्जन डाॅ0 जी.एस. परिहार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी ने उन्हें तसल्ली देते हुए कहा कि हम सभी आपके साथ हैं।
सीएमओ नगर पालिका ने तत्काल शर्मा परिवार के आस-पास के क्षेत्र को सेनेटाइज कराया और शर्मा परिवार से कहा कि सम्पर्क मंे आएं अन्य लोगो की दूर-भाष पर जानकारी ले और आवश्यता पड़ने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को सूचित करंे। इस दौरान सिविल सर्जन ने शर्मा परिवार को मास्क एवं दवाईया का वितरण करते हुए कहा कि इसे खुद पहने, सोशल डिस्टेंसिंग रखें। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper