विधायक निधि से मिली राशि से ज्ञानोदय में सौ ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार!!
जबलपुर – केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत की गई राशि से रांझी स्थित ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन युक्त सौ बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध हो गई है । जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने यह जानकारी देते हुये बताया कि ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराने श्री रोहाणी द्वारा अपनी विधायक निधि से 15 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी । डॉ कुररिया ने बताया कि ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर में बढाई गई। इस सुविधा का विधायक श्री अशोक रोहाणी ने आज दोपहर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के साथ वहां पहुंचकर जायजा लिया । उन्होंने बताया कि विधायक श्री रोहाणी ने इस दौरान ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन बेड की सुविधा के विस्तार और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के लिये अपनी विधायक निधि से और 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान सेंटर की प्रभारी डॉ मोहंती भी मौजूद थी ।



Subscribe to my channel
Comments are closed.