भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागरिक कोरोना गाइड लाइन्स का करें पालन-कमिश्नर

259
Above News


शहडोल/ नवागत कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नागरिकों को हिन्दु नव वर्ष एवं गुडी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी नागरिक कोरोना गाइड लाइन्स का पालन करें। उन्होंने कहा है कि सभी नागरिक मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा साथ हाथों को सिनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक भी करें। कमिश्नर ने कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकता कोरोना के संक्रमण को रोककर इसे समूल्य रूप से समाप्त करने की है। यही प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता होगी।
कमिश्नर ने कहा कि इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, संरक्षण, जैवविविधता एवं बेरोजगारी दूर करने पर विशेष फोकस होगा। वही शहडोल संभाग में महिला सक्षरता की दर बढ़ाने नारी सशक्तिकरण के प्रयास और कुपोषण दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper