भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीएम ब्यौहारी ने जनपद ब्यौहारी के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

251
Above News


शहडोल – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर ने आज भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी, आँखेटपुर, बोड्डिहा में हो रहे कोविड़-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने एवं साॅवधानी के पंपप्लेट वितरण कराने के भी निर्देश दिए। सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना न भूलें। मास्क आपको कोरोना से सुरक्षित करता है मास्क लगाएं एवं अन्य लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जो मास्क नहीं खरीद सकते, उनको मास्क देकर उनकी सहायता करें। कोरोना केस पुनः बढ़ने लगे है, सभी सामाजिक दूरी बना कर रखे, मास्क का प्रयोग करते रहे, आवश्यक रूप से भीड़ ना लगाए , हाथ धोते रहे, मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा, आप भी मास्क लगाए और सुरक्षित रहे। कोविड़-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। मास्क का उपयोग आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम सुश्री प्रियांशी भंवर ने सभी से अपील कर कहा कि अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टिका अवश्य लगवाए और टीका उत्सव का भागीदार बने। इस मौके पर एसडीओपी ब्यौहारी श्री भविष्य भास्कर सहित अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper