भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीईओ जिला पंचायत ने किया विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण

244
Above News


टीकाकरण महोत्सव के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु के ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के दिए निर्देश
शहडोल- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर एवं जैतपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिंहपुर, अमरहा, खैरहा, बिरहुली, चन्नोड़ी, भाटिया, जैतपुर वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि टीकाकरण सेंटरों पर भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए तथा 45 वर्ष के ऊपर के इस क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए इसके लिए मायकिंग आदि कराएं तथा टीम लगाकर 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को बुलवाकर वैक्सीनेशन कराया जाए, वैक्सीनेशन में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन सेंटर में आगंतुक कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष तथा परीक्षा कक्ष का अवलोकन किया एवं निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के पश्चात 30 मिनट व्यक्तियों को ऑब्जरवेशन में अनिवार्य रूम से रखा जाए तथा वैक्सीनेशन सेंटर में मास्क का उपयोग एवं बैठने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखकर बैठने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन कराए हुए व्यक्तियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें समझाइश दी की टीकाकरण के पश्चात भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में पेयजल, मास्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों को 4 संदेश अवश्य दिए जाएं कि उन्हें कब आना है, अगला टीका कब लगना है तथा सामान्य बुखार आने पर कौन सी दवा इस्तेमाल करें एवं टीकाकरण के पश्चात भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखें। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी राजस्व श्री शेर सिंह मीणा भी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper