भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छुलकारी, कोलमी सोन नदी संगम से धडल्ले से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन

226
Above News

 

दीपक कुमार की खास रिपोर्ट …….

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत छुलकारी सोन नदी संगम से रेत माफिया द्वारा खुलेआम धड़ल्ले से बेखौफ होकर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है| रेत के अवैध कारोबारियों ने पंचायत के मुक्तिधाम जाने वाला रास्ता को भी खोद कर गड्ढा बना दिए इस वजह से ग्रामीणों की शांति धाम जाने वाली सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध है जिससे स्थानीय को दाह संस्कार के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है किंतु  इस मामले को लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं इसी वजह से रेत माफिया का हौसला बुलंद होना लाजमी है| इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत भी अनदेखी करते दिखा क्योंकि अभी तक इस मामला की शिकायत ना पुलिस में की और ना ही संबंधित विभाग को खनिज विभाग भी  मामले को लेकर सक्रिय नहीं है यही कारण से यह जगह से अवैध रेत खदान बंद एवं रुकने का नाम नहीं ले रहा है अधिकारियों के ढुलमुल रवैया से यह  अंदाजा लगाया जा सकता  है यह की रेत कारोबारियों का विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ बनाकर दिन के उजाले में भी बिना टीपी के रेत की निकासी धड़ल्ले से की जा रही है।
जांच के उपरांत पुनः शुरू हुआ रेत का अवैध परिवहनबता दें इस जगह से अवैध उत्खनन का खबर लगातार प्रकाशित होता रहा इस जगह से उठ रहे रेत की सूचना पर खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल मौके में जाकर रेत उत्खनन का निरीक्षण किया गया था जहां मौके पर रेत कारोबारियों द्वारा मुक्तिधाम का रास्ता काट कर  रेत खदान जाने का मार्ग बनाया गया और रेत की अवैध निकासी किए जाने की पुष्टि पूर्व में की गई थी कुछ दिनों तक इस जगह से रेत उठाने का कारोबार बंद कर दी गई लेकिन मार्च शुरू होते ही इसी जगह से दोबारा से अवैध रूप से रेत उठाने का कारोबार रात दिन अनवरत जारी है|
15 सौ की एंट्री दर निर्धारित: बिना स्वीकृत रेत खदान में से अधिकारियों की सांठगांठ से 15 सो रुपए का एंट्री भी निर्धारित किया गया है जहां प्रत्येक ट्रैक्टर की आगमन पर 15 सो रुपए की रायल्टी के नाम से अवैध वसूली की जा रही है दिन रात सैकड़ों मेटाडोर ट्रैक्टर तथा अन्य वाहनों से अवैध वसूली कर रेत का परिवहन कराया जा रहा है।
जिम्मेदार कर रहे अनदेखी: यहां से रेत लोडिंग कर  धनगंवा, फुनगा पाली देखल पयारी पसला विजोड़ी मंटोलिया रक्शा तथा आस पास के गांवों में रेता परिवहन किया जा रहा है अनूपपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न जगह वही फुनगा चौकी क्षेत्र के कई स्थानों में यहां से रेत का अवैध परिवहन कर पहुंचाया जा रहा है। ऐसा नहीं की पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है जानते हुए  भी पुलिस इस पूरे मामले में आंख बंद कर ली है क्योंकि धरपकड़ की कार्यवाही हो ही नहीं रही है कोलमी पंचायत की गांव छुलकारी के सोन नदी संगम मुक्तिधाम के पास से अवैध तरीके से रेत माफिया द्वारा रेत निकासी की खबर लगातार लगते रहे परंतु जिम्मेदारों ने कुंभकरण की निद्रा  में विलीन हैं खबर की पुष्टि होने पर भी पर  खनिज विभाग राजस्व तथा पुलिस सुस्त रवैया अपनाई हुई है कभी कभार छोटेेे-मोटे दबंगों को पकड़कर कार्रवाई के नाम से केवल खानापूर्ति किए जातेे हैं|                        इनका कहनाा हैछुलकारी कोलमी मुक्तिधाम सोन नदी संगम के पास रेत खदान की स्वीकृति नहींं हुई है यहां से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है इस संदर्भ में जानकारी मिली है जल्द ही अमले के साथ कार्यवाही की जाएगी|राहुल शांडिल निरीक्षक खनिज विभाग अनूपपुर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper