भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनावश्यक शासकीय बैठको का आयोजन नही करे विभागीय अधिकारी- कमिश्नर

230
Above News


शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरो को निर्देश दिए है कि, वे कोरोना प्रोटोकाल के नियमो का सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित करे। कमिश्नर ने कहा है कि, किसी व्यक्ति के बिना मास्क लगाए जाने, नाक के नीचे मास्क सरका के रखे जाने की स्थिति में भी संबंधित व्यक्तियो के विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी जिला पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को निर्देश दिए है कि, वे ग्रामीण क्षेत्रो के ग्राम पंचायतो को कोरोना प्रोटोकाल के नियमो के पालन के लिए ताकीद करे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग कोरोना प्रोटोकाल के नियमो का पालन करते हुए अपने गांवो में रहें। कमिश्नर ने ग्राम पंचायतो को, गावों के लोगो की सुरक्षा के लिए आगे आकर अपने गाॅव में स्वतः कोरोना कफ्र्यू लगाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश जिला पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को दिए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज मुख्यमंत्री के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के पश्चात् अधिकारियो को निर्देशित कर रहें। बैठक में कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डाॅ. जीएस परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
कमिश्नर नेे निर्देश दिए कि संयुक्त संचालक नगरीय पशासन श्री मकबूल खान, नगरीय निकायो के जनप्रतिनिधियो से चर्चा कर वार्डवार कर्मचारियो की डियूटी लगाएंगे, ऐसे सभी कर्मचारी नगरीय क्षेत्रो में लोगो को कोरोना प्रोटोकाल के नियमो का पालन कराते हुए घर में रहने के लिए प्रेरित करेगें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरो को निर्देश दिए कि कोरोना के संक्रमण को बढ़ने के रोकने के लिए कोई भी विभाग अनावश्यक बैठको का आयोजन नही करेगा। कलेक्टर अपने-अपने जिले में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर कोरोना कफ्र्यू की अवधि को कम से कम अपै्रल के चैथे सप्ताह तक जारी रखेगंे। कमिश्नर ने कलेक्टरो को यह भी निर्देश दिए कि कोई भी केारोना पाॅजीटिव मरीज कही भी घूमता पाया जाए तथा डाक्टरो के निर्देशो का उल्लंघन करता पाए जाए तो उसके विरूद्व मुकादमा कायम किया जाए।
उल्लेखनीय है कि, 14 अपै्रल 2021 को कलेक्टर शहडोल डां0 सतेन्द्र सिंह के मेडिकल काॅलेज के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि, कोरोना पाॅजीटिव मरीज मेडिकल काॅलेज में मरीजो के लाइन में पर्ची कटवाता पाया गया था। कमिश्नर ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। इस पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper