सब्जी व्यापारियों को थाना प्रभारी ने दी समझाईश,कोरोना गाईडलाइन का सख्ती से पालन करे
मो.समीर हुसैन रिपोटर बुढार……
बुढार । कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन नें भले ही गाईडलाइन जारी की हो, और इसमें विभिन्न रियायते भी दी हों लेकिन इस गाईडलाइन का कुछ व्यापारी ना ही सख्ती से पालन कर रहे हैं और ना ही उन्हें इस संक्रमण से कोई वास्ता है।ताजा मामला प्रकाश मे आया है बुधवार शाम बुढ़ार थाना क्षेत्र में देखनें को मिला जहां रेल्वे पुल के नजदीक दर्जन भर से ज्यादा सब्जी व्यापारी ठेले पर सब्जी का विक्रय कर रहे थे। इन व्यापारियों के द्वारा एक ही स्थान पर भीड़ एकत्र कर व्यापार किया जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस नें जब सख्ती से समझाईश दी और इन व्यापारियों को कहा कि भीड़ एकत्र ना करते हुये चलित रुप से अपना ठेला ले जाकर व्यापार करें इससे नाराज दर्जन भर से ज्यादा सब्जी व्यापारी अपनें ठेले के साथ बुढ़ार थानें के अंदर पहुंच गये।
भीड़ एकत्र देख बुढार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह नें ठेले व्यापारियों को समझाईश दी थानें से बाहर किया। थाना प्रभारी की समाझाईश के बाद सभी सब्जी ठेला व्यापारी चलित रुप से व्यापार करना स्वीकार किया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.