अवैध बोरिंग मशीन करते नायब तहसीलदार ने पकड़ा बोरिंग मशीन
रीवा/मऊगंज ।अभी कुछ दिन पूर्व नव स्वदेश समाचार पत्र में सद्भावना कांग्रेस रीवा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजू सिंह सेंगर ने पुलिस प्रशासन पर ₹4000 अवैध वसूली का आरोप बोरिंग संचालकों के द्वारा वसूले जाने का आरोप लगाया था ।कल नायब तहसीलदार सुनील दत्त मिश्रा मऊगंज ने एक बोरिंग मशीन मुदरिया में बोरिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जहां किसान ने पुलिस के सेटिंग के नाम पर ₹4000 अधिक लिए जाने की बात कही है। आखिरकार धीरे धीरे इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ होने लगा है वही कई बोरिंग संचालकों ने पुलिस के बढ़ते दबाव को और अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के दबाव के आगे भी राजू सिंह सेंगर के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया है ।इसकी शिकायत जल्द ही कलेक्टर एवं रीवा एसपी से की जाएगी। किसानों से हो रही अवैध वसूली को रोकने के लिए यदि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर भी उतरेगी।



Subscribe to my channel
Comments are closed.