भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

2 दिनों के भीतर 15 साल की मासूम व 9 लोगों ने गंवाई जान, मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी,कोरोना कर रहा भायावाह रूप धारण

289
Above News

शहडोल। जिले में कोरोना भायावाह रूप धारण कर रहा है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौतों का सिलसिला भी बढ़ रहा है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में 2 दिन के भीतर कई मौतें हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक 2 दिन के भीतर 9 लोगों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि प्रशासन ने मौत की संख्या कम बताई है।जिले में लगातार दिन प्रतिदिन संक्रमितओं की संख्या भी बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में 180 से अधिक मरीज उपचार हेतु भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज में स्टाप की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने बताया है कि पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण सही तरीके से उनके मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल प्रबंधन से सुबह परिजनों ने मुलाकात कर इस समस्या का समाधान ढूंढने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन स्टाफ की कमी स्वीकार रहा है।

15 साल की बालिका ने तोड़ा दम

डिंडोरी निवासी 15 वर्षीय बालिका ने इस बीमारी से हार मान ली । सोमवार को डिंडोरी निवासी बालिका की इस बीमारी से मौत हुई है। देर रात से अब तक 6 लोगों ने जान गवा दी है। 2 दिनों के भीतर 9 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया है। जिसमें शहडोल उमरिया अनूपपुर एवं डिंडोरी के लोगों के नाम शामिल हैं।जिले में लगातार पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper