भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कोविड मंत्री से शहडोल जिला कांग्रेस ने किया अनुरोध

353
Above News

शहडोलl जिले को कोरोना मुक्त कराने एवं पॉजिटिव मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा लॉकडाउन के दौरान मध्यमवर्ग गरीब मजदूर वर्ग को राहत पहुंचाने ने जिले के कोविड-19 मंत्री श्री विसाहू लाल जी कोई ठोस पहल करें। मंत्री जी से जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आप से यह अनुरोध करती है कि काफी दिनों से कोरोना का कहर पूरे जिले में बना हुआ है
हर गली मोहल्ले ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मरीज तेजी से मिल रहे हैं । जिस पर अंकुस लगाने जिले में लॉक डाउन लगाया गया है, जिस कारण लोगों के कामकाज बंद पड़े हैं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोनावायरस ओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं वहीं दूसरी ओर कुछ जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का निर्वाह ना करते हुए जन्मदिवस तथा अन्य गतिविधियों में सलंग है। जिस कारण कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी समस्त जिले वासियों से माक्स का उपयोग करने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील तो करती है साथ ही जिले के कोविड-19 भारी मंत्री जी से यह अनुरोध करती है किस जिले में कोरोनावायरस मरीजो को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
जिस कारण लगातार कई भर्ती मरीजों की मौत हो चुकी है इन सब को संज्ञान में रखते हुए जिले मैं बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो इस ओर विशेष रुप से ध्यान दिया जाए साथ इस कोरोनावायरस अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई हो भले वह किसी भी पार्टी दल से ताल्लुक रखते हो जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह मंत्री जी से आग्रह करते हुए आगे कहा कि जिले के कोवीड प्रभारी मंत्री श्री विसाहू लाल सिंह जी से विनम्र आग्रह है शहडोल जिले के वासियों का अभी तक जो मेडिकल कॉलेज यहां संचालित है उसमें 10 kl ऑक्सीजन प्लांट संचालित है जिससे यहां की पूरी व्यवस्था सही ढंग से नहीं हो पा रही है आपसे अनुरोध है कि आज आप बैठक ले रहे इस बैठक में निर्णय ले कम से कम 10kl ऑक्सीजन प्लांट जरूर से जरूर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराई जाए ताकि यहां की आदिवासी जन समुदाय को उसकी सुविधा मिल सके उनके स्वास्थ्य के साथ न्याय हो सके आशा है माननीय मंत्री जी इस पर गौर करेंगे क्योंकि वह भी एक आदिवासी समुदाय और इसी संभाग के निवासी हैं यहां के रहवासियों को सुविधा दिलाने में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं चाहे वह सांसद हो विधायक हो अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कोवीड के नियमों का धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे हैं ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य सुविधा जितनी होनी चाहिए शहडोल जिले को वह नहीं मिल पा रही है मंदिर मस्जिद के नाम पर झगड़ा करने वाले लोग कभी हस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की बात किए ही नहीं लड़ाई किए ही नहीं तो प्राप्त कहां से हो अभी भी मौका है कुंभकरण की नींद से जागे और शहडोल संभाग के इस मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मुहैया कराएं जैसा की घोषणा है पीएम केयर्स फंड से भी 100 जगह आक्सीजन प्लांट लगने वाला है तो कम से कम शहडोल संभाग के मेडिकल कॉलेज को भी यह सुविधा प्राप्त हो

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper