भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति द्वारा लिए गए कठोर निर्णय

231
Above News

दोपहर 12 बजे के बाद दिखेगी सख्ती,पुलिस और प्रशासन अनदेखी पर करेगा 188 की कार्रवाई।

शहडोल:- जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है अब कोरोना कफ्र्यू 26 अप्रेल तक के लिए बढ़ा दिया गया। सिर्फ 12 बजे तक सब्जी की डोर टू डोर डिलेवरी कर सकेंगे इसके अलावा 1 बजे तक ही किराना सामान की सप्लाई कर सकेंगे। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वार्डाे में डोर-टू-डोर सब्जी की सप्लाई दोपहर 12 बजे तक किराना की सप्लाई दोपहर 1 बजे तक ही हो पाएगी इसके पश्चात टोटल कोरोना कफ्र्यू कड़ाई के साथ लागू हो जाएगा, केवल चिकित्सकीय औषधियां,क्रय करने के लिए ही लोगो को छूट दी जाएगी इसी प्रकार विवाह के लिए सब मिलाकर 50 व्यक्ति तथा शव दाह के लिए 20 व्यक्तियो को ही छूट मिल पाएगी। किराना केवल होम डिलेवरी से ही घर पहुचाएं जाएंगे।

दाम बढ़ाने और बिना वजह घूमने पर होगी कार्रवाई।

किराना सहित अन्य सामग्रियों की दाम बढ़ाए जाने की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियो के विरूद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी बैठक मे कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले की स्थित लगातार संक्रमण के कारण भयावाह हो रही है इसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार वैक्सीन, आक्सीजन, वेंटिलेटर बेड इत्यादि की आतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही है। इन भयावाह स्थितियों की लोग गंभीरता से नहीं ले रहे है तथा लगातार लोगो को समझाइस देने के बाद भी अनावश्यक भीड़-भाड बढाने तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कोताही बरत रहे है। एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि 200 से अधिक मरीज प्रतिदिन मिलना अपने-आप मे भयावाह स्थिति को प्रकट करता है। आसपास के जिलो से किसी भी प्रकार की मदद की उम्मीद भी नहीं है। लोग अभी भी सचेत नही हो रहे है। जिले में स्वास्थ्य अमला भी संक्रमित हो रहा है तथा प्रशासन के संसाधन सिमित संख्या में है ऐसे स्थिति में कड़ाई करना निंतात आवश्यक हो गया है।इसी कड़ी मे कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम सुश्री प्रियांशी भंवर द्वारा बुढ़वा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगो को समझाइश दी गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper