मेडिकल कालेज में भर्ती कोरोना मरीजो को नही मिल रहा बेहतर उपचार सुबिधा

शहडोल। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की घोर लापरवाही के चलते कोरोनावायरस भर्ती मरीजों की लगातार मेडिकल कॉलेज में मौत हो रही है।
जबकि कोरोनावायरस के मात्र 10% ही मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो रहे हैं बाकी अन्य मरीज होम आई सोलेसन तथा निजी अस्पतालों में भर्ती हैं जिन के उपचार में सुधार होता दिख रहा है।
लेकिन मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों की हालत में कोई सुधार होता नही दिख रहा।
मेडिकल कालेज प्रबधन लगातार उपचार में लापवाही बरत रहा है।
एक तो मेडिकल कालेज में उपचार के लिये आने वाले मरीजो को भर्ती के लिये घण्टो इंतजार करना पड़ता हैं।
मरीजो की हालत में कोई सुधार होता नही दिख रहा।
दूसरी ओर पूरे जिला सहित संभाग भर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
कई मरीजो को ऑक्सीजन तक नही लग पा रहा।
जबकि बहेतर उपचार सुबिधा के लिये शाशन ने करोड़ो की लागत से मैडिकल कालेज की सौगात दी है।
स्वास्थ सुबिधा के लिऐ लाखो करोड़ो रुपये खर्च किये जा रहे,लेकिन उसका लाभ कुछ भी नहीं मिल पा रहा।
शासनिक तंत्र पूर्ण रुप से कोविड मामले में लगातार असफल होता नजर आ रहा है.? स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी चुप्पी एक बडे सवाल को जन्म दे रही है क्या हालत एसे ही रहेंगे या शासन इसमें सुधार लाने में सफल हो पाएगा..?
Subscribe to my channel
Comments are closed.