आक्सीजन कंसंट्रेटर क्रय हेतु 15 लाख रूपये की प्रषासकीय स्वीकृत जारी
शहडोल- भारत सरकार सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने श्रीमती रीति पाठक सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी की अनुषंसा के आधार पर ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रवासियो को सुविधा हेतु आक्सीजन कन्सटेªटर (5 लीटर के) कुल 10 नग अनुमनित लागत 6 लाख 50 हजार रूपये, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रवासियो केा सुविधा हेतु आक्सीजन कंसंट्रेटर (10 लीटर के) कुल 05 नग अनुमनित लागत 6 लाख 25 हजार रूपये, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रवासियो केा सुविधा हेतु आक्सीजन सिलेण्डर कुल 10 नग क्रय करने हेतु अनुमनित लागत 2 लाख 25 हजार रूपये कुल 15 लाख रूपये की प्रषासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। जारी आदेषानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल क्रियान्वयन एजेन्सी होगे एवं भण्डार क्रय के नियम का पालन करते हुए उपलब्ध सामग्री भौतिक सत्यापन के साथ-साथ स्टाक पंजी में दर्ज किया जाए। सामग्री के रख-रखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होगे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.