कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का किया निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी होने पर व्यक्त की नाराजगी

शहडोल :- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज शहडोल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ओपीडी, इंजेक्शन कक्ष, लैब, पैथोलॉजी, प्रसूति वार्ड एवं एनआरसी का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में और इंजेक्शन कक्ष में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित साफ-सफाई होना चाहिए। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान सीढ़ियों में टाइल्स टूटी होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सीढ़ियों की मरम्मत आज ही कराएं और फोटोग्राफ्स मुझे व्हाट्सएप में प्रेषित करें। कमिश्नर ने इंजेक्शन कक्ष के निरीक्षण के दौरान इंजेक्शन कक्ष में समुचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। लैब के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने टेस्टिंग की पेंडेंसी के बारे में लैब टेक्नीशियन से जानकारी ली। लैब टेक्नीशियन ने कमिश्नर को बताया कि यूरिन टेस्ट शुगर टेस्ट एवं अन्य सामान्य टेस्टों की कोई पेंडेंसी नहीं है। मरीजों को तत्काल रिपोर्ट मुहैया कराई जा रही है। कमिश्नर ने प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां मरीजों से चर्चा की मरीजों ने बताया कि उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है। मेन्यू की आधार पर उन्हें पोषण आहार एवं खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है

कमिश्नर ने एनआरसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। एनआरसी कक्ष में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित साफ सफाई रखें। कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैरामेडिकल स्टाफ पानी एवं बिजली की उपलब्धता किस संबंध में भी खंड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी एवं बिजली की व्यवस्था है तथा पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध हैं।


Subscribe to my channel
Comments are closed.