भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

9 घंटे भटकने के बाद कोविड-19 मरीज को कराया गया भर्ती

241
Above News

शहडोल ।ग्राम सोनवर्षा निवासी कोरोना से पीड़ित महिला को 9 घंटे भटकने के बाद संवेदनशील कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह के प्रयास से मेडिकल कॉलेज में आज रविवार को 11:30 बजे भर्ती कराया गया । रात में तबीयत बिगड़ने पर सुबह 4:00 बजे धनपुरी के सेंट्रल अस्पताल में परिवार के लोग महिला को ले गए थे जहां कुछ देर भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने कहा की हालत ठीक नहीं है इसे बिलासपुर ले जाओ डॉक्टर ने खुद बिलासपुर के अस्पतालों में फोन लगाया परंतु संपर्क नहीं हो सका इसलिए शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए एंबुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर महिला मरीज को भेज दिया किंतु शहडोल में मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण नए मरीजों की भर्ती नहीं की जा रही है इसलिए मना कर दिया गया महिला को देवान ता अस्पताल अमृता हॉस्पिटल श्याम केयर हॉस्पिटल श्री राम हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन कहीं भी महिला को भर्ती नहीं किया जा सका सभी ने लौटा दिया l महिला को पुनः मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और वहां परिवार के लोग रोते फरियाद करते रहे किंतु किसी की संवेदनशीलता नहीं जागी एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म होने लगा तब महिला के पुत्र ने कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह से संपर्क किया और रोते हुए बताया कि मेरी मां मर जाएगी उसे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवा दो तब कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने कलेक्टर से फोन पर बात किया और निवेदन किया कि उक्त महिला को मेडिकल कॉलेज में बेड दिलाया जाए कलेक्टर ने तत्काल आश्वासन दिया पूरी संवेदनशीलता के साथ मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन को निर्देशित किया की एंबुलेंस में पड़ी जीवन और मौत के बीच झूल रही उक्त महिला को शीघ्र अस्पताल में भर्ती किया जाए । कलेक्टर के इस निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराया गया और इस तरह महिला की जान बच गई महिला की जान बचाने के लिए कलेक्टर शहडोल डॉक्टर सत्येंद्र सिंह एवं कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह एडवोकेट के प्रति उक्त महिला का पूरा परिवार हृदय से कृतज्ञ है आभार व्यक्त करता है और धन्यवाद प्रदान करता है।कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था कराएं कि किसी को भी नेता या अधिकारी से सिफारिश न करनी पड़े बीमार मरीज के अस्पताल पहुंचते ही उसे तत्काल भर्ती कराना चाहिए और शीघ्र ही इलाज मिलना चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति बड़े अधिकारियों तक या नेताओं तक नहीं पहुंच पाता है ऐसे में कोई भी गंभीर मरीज अस्पताल के सामने दम तोड़ देगा यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में यही होने वाला है इसलिए समय रहते व्यवस्थाएं बना ली जाए और ऑक्सीजन की जो कमी है उसकी आपूर्ति पर्याप्त कर ली जाए।मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं मेडिकल कॉलेज के अलावा भी वैकल्पिक व्यवस्था जिला प्रशासन को तत्काल करना चाहिए वरना अन्य बड़े शहरों की तरह यहां भी लाशों के ढेर लग जाएंगे आग लग जाने के बाद लाठी पीटने से कोई फायदा नहीं है इसलिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper