भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर श्री कालिका प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर गुढ़ तहसील में शोक सभा सम्पन्न

381
Above News

रीवा।जिले के पूर्वांचल में स्थित तहसील में पूर्व पदस्थ रहे संयुक्त कलेक्टर पंडित कालिका प्रसाद त्रिपाठी  के निधन पर एक शोक सभा तहसील के कर्मचारियों एवं अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई पंडित कालिका प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुखी परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु इस पर से प्रार्थना की गई गुढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिलीप मिश्रा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी है अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्री त्रिपाठी एक कुशल प्रशासक के साथ साथ हिंदी जगत के बघेली साहित्य के अच्छे गीतकार थे उनके निधन से बघेली साहित्य का एक अच्छा कवि हम सब ने खो दिया है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती बघेली साहित्य का एक भी बुझ गया है इस अवसर पर गुढ़ एसडीएम शैलेंद्र सिंह,तहसीलदार सौरभ दुवेदी, एसडीएम रीडर संतोष पाण्डेय,तहसीलदार रीडर रविकांत तिवारी, राजू तिवारी, नायब तहसीलदार अमृतलाल वर्मा,भाग्य पांडे,छोटेलाल छोटेलाल साकेत, इसके अतिरिक्त अधिवक्ता समूह के अशोक चतुर्वेदी,जे एल पांडे, शैलेन्द्र पांडे, प्रभाकर पांडे,  बृजेश चतुर्वेदी,के टी निवास मिश्र, विजय दुवेदी, रमाकांत तिवारी,के पी पटेल, शिवलाल विश्वकर्मा, लाल बिहारी नामदेव, प्रभाकर पांडे,पंकज मिश्रा, सी पी मिश्रा आदि शोक श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया!! अंत में सभी ने 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा कार्यक्रम समाप्त हुआ कार्यक्रम में कोविड 19 के नियमों का पालन किया गया!!

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper