केशवाही पुलिस ने कर्तव्य के साथ निभाया मानवता का फर्ज
शहडोल। जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच 24 घंटे ड्यूटी कर रही पुलिस लॉकडाउन एवं बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्यवाही कर रही है। 24 घंटे चौराहों पर खड़े होकर पुलिस इस कठिन समय पर लोगों को समझाइश दे रही है कि बिना मास्क एवं अनावश्यक घरों के बाहर ना निकले 24 घंटे ड्यूटी कर पुलिस लोगों को यह समझा रही है। जिले के केशवाही पुलिस ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्र के नगर में बैरिकेट्स लगाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को रोक कर उन पर कार्यवाही कर रही थी तभी थाना प्रभारी आराधना तिवारी की नजर एक 75 वर्षीय गरीब बेसहारा अपाहिज महिला पर पड़ी जो बिना मास्क के सड़क पर जा रही थी चौकी प्रभारी ने उस महिला को रोककर पहले तो उसे छांव में बैठाया और उसे चाय नाश्ते की व्यवस्था कराई और मास्क उपलब्ध कराया। आराधना तिवारी ने बताया कि महिला से जब बातचीत की गई तो महिला ने बताया कि महिला ग्राम हरि की रहने वाली है आवास योजना का पैसा लेने बैंक गई थी पैदल ही महिला बैंक से वापस लौट रही थी तभी चौकी प्रभारी की नजर 75 वर्षीय महिला पर पड़ गई पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए वृद्ध महिला को चाय नाश्ता एवं मास्क उपलब्ध करा कर उसे उसके ठिकाने तक चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने पहुंचाने का ने काम किया है वृद्ध महिला को चौकी प्रभारी द्वारा ऑटो में बैठाकर उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की है लगातार मुश्किल के वक्त पर हमेशा साथ खड़ी रहती पुलिस लगातार इस कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.