भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगरीय क्षेत्रों चलाएं सघन सफाई अभियान- कमिश्नर

272
Above News

शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन शहडोल संभाग को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएं। कमिश्नर ने कहा है कि सफाई अभियान के तहत नालियों की सफाई, नालियों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ कराएं, ताकि नालियों में जल का भराव ना हो। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों के सभी सार्वजनिक स्थल स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए तथा नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डों की सतत साफ सफाई होना चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper