भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय उमरिया का किया निरीक्षण

260
Above News

शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज जिला चिकित्सालय उमरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय परिसर एवं कक्षाओं में गंदगी पाए जाने पर एवं सामग्री अस्त-व्यस्त मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय उमरिया में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया जाए। कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने के लिए अपर कलेक्टर उमरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मेटरनिटी वार्ड तथा बच्चों के वार्ड में सुंदर परिवार एवं सुंदर एवं स्वास्थ्य बच्चों की फोटो चस्पा करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मेटरनिटी वार्ड एवं जहां मरीजों के परिजन एकत्र होते हैं ऐसे स्थान में टीवी के माध्यम से गर्भवती माताओं को कौन-कौन से टीके लगते हैं, दुग्ध पान कराने के क्या फायदे हैं, गर्भवती माताओं को कैसा भोजन करना चाहिए, बच्चों का पोषण कैसे करना चाहिए, मां का दूध बच्चों के लिए क्यों जरूरी है ऐसी सभी जानकारी का प्रसारण होना चाहिए।

कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं एवं गर्भवती माताओं के लिए शासन द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही है, इनका भी प्रसारण टीवी के माध्यम से होना चाहिए। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पंजीयन कक्ष का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों से चर्चा की। चिकित्सक कक्ष के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक कक्ष में गंदगी पाए जाने और अव्यवस्थित रजिस्टर पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय उमरिया में यहां वहां मकड़ी के जाले लगे रहने पर तथा चिकित्सालय परिसर में गंदगी व्याप्त होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि यह गंदगी तत्काल समाप्त होना चाहिए। कमिश्नर ने गंदगी दूर करने के लिए तत्काल अभियान चलाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय उमरिया में सीढ़ियां टूटी हुई पाए जाने पर सीढ़ियां का मरम्मत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कोविड वार्ड भी निरीक्षण किया। वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ० संदीप सिंह से चर्चा की तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की तथा अस्पताल परिसर में आक्सीजन सिलेंडरों का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कमिश्नर को बताया कि जिला चिकित्सालय उमरिया में अभी समुचित ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान बर्न यूनिट तथा डायलिसिस कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उमरिया श्री संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper