कोविन पोर्टल पर परेशान हो रहे लोग: 18+ उम्र के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पोर्टल क्रैश; बिना अपॉइंटमेंट इस एज ग्रुप के लोग टीका नहीं लगवा सकेंगे

देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन एक मई से शुरू होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से यानी 28 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू होना था। लेकिन 4 बजते ही कोविन पोर्टल क्रैश हो गया। लोगों को आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल, 18 से 44 साल के लोग बिना रजिस्ट्रेशन के टीका नहीं लगवा सकेंगे। ऐसे में पोर्टल क्रैश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.