एयर सेप्रेशन यूनिट ऑक्सीजन प्लांट की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश निरस्त
शहडोल- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि मेडिकल कॉलेज शहडोल हेतु 260 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता का एयर सेप्रेशन यूनिट (एएसयू) ऑक्सीजन प्लांट की लागत 2.10 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा अर्ध शासकीय पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 अप्रैल 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रत्येक संभाग में एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा जिला स्तर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्वीकृति ऑक्सीजन प्लांट का औचित्य नहीं रह जाने से मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना संबंधी स्वीकृति आदेश तत्काल निरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। कमिश्नर शहडोल संभाग ने उक्त निर्देश के अनुक्रम में कार्यालय द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति को निरस्त किया है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.