नगर परिषद ब्यौहारी के विभिन्न वार्डों को किया गया सैनिट्राइजेशन
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर के मार्गदर्शन में आज कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए ब्यौहारी नगर परिषद के वार्ड कं्र. 3,4,5, सहित विभिन्न वार्डों में सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिट्राइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान ब्यौहारी नगर परिषद के व्यक्तियों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु समझाइश दी जा रही है तथा मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा साबुन सैनिटाइजर से हाथ धोने की अपील की जा रही हैै।

Subscribe to my channel
Comments are closed.