भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अपर कमिश्नर को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भावभीनी विदाई

237
Above News

शहडोल – अपर कमिश्नर शहडोल संभाग श्री अमर सिहं बघेल के सेवानिवृत्त होने पर आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के सभागार में साल एवं श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा कि अपर कमिश्नर श्री अमर सिंह बघेल शहडोल एक सरल और शालीन व्यक्तित्व के धनी है। उन्होने कहा कि मुझे अभी शहडोल संभाग में आए कुछ ही दिन हुए है जितना मैंने जाना है कि श्री बघेल को यदि कोई भी कार्यालय का दायित्व सौंपा जाता था तो उसे वे बखूबी रूप से निर्वहन करते थे। उन्होने कहा कि, श्री बघेल गरीबो को त्वरित न्याय मिले और उन्हे योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार आए इसके लिए वे निरंतर प्रयास किये है। कमिश्नर ने कहा कि, सेवा निवृत्ति के बाद श्री बघेल जहां ंकही भी रहे ऐसे ही मानवता की सेवा में लगे रहे।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर कमिश्नर श्री अमर सिंह बघेल ने कहा कि, मुझे शहडोल संभाग में अपर कमिश्नर बनकर आए हुए लगभग 03 साल हो चुके है मुझे कमिश्नर कार्यालय के स्टाफ से हमेशा अच्छा सहयोग मिला, कार्य के प्रति समर्पण की भावना तथा समन्वय स्थापित कर कार्य किया और मुझे आशा है कि आने वाले समय में भी ऐसे ही आगे भी कार्य करते रहेगें। उन्होने कहा कि शहडोल संभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने अच्छा सहयोग और स्नेह दिया इसके लिए मै सदैव आभारी रहूंगा। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री बीके पाण्डेय सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper