भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

घर-घर जाकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों को टीकाकरण के लाभ बताते हुए वैक्सीनेशन कराने की दी समझाइश

254
Above News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशवाही में कोविड-19 वैक्सीनेशन स्थल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशवाही के कोविड-19 टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि यहां भाटियान टोला एवं भीमान टोला के व्यक्ति टीकाकरण नहीं करा रहे हैं इस पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम बनाकर इन टोला में जाकर जो व्यक्ति वैक्सीनेशन नहीं करा रहे हैं उन्हें वैक्सीनेशन कराने के लिए समझाइश दें। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमएस सागर, डीपीसी डॉक्टर मदन त्रिपाठी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार, श्री मुद्रिका सिंह, को निर्देशित किया कि जिन दोनों में लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं उन्हें समझाइश दें और टीकाकरण के लाभ बताएं तथा टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भरियान टोला एवं भीमान टोला में जाकर वार्ड नंबर 19 निवासी रतिया बाई पनिका,श्री गोलू,श्री मुकेश एवं मनीषा से भेंट कर उन्हें टीकाकरण कराने की समझाइश दी एवं कहा कि अपने टोले के 45 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं टीकाकरण ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति कोरोना महामारी से बच सकता है। कलेक्टर ने कहा कि आपको स्वयं कोरोना वेलेंटियर बनना होगा और खुद सुरक्षित रहकर अपने परिचितों का भी टीकाकरण करा कर उन्हें कोरोना महामारी से सुरक्षित करें।
इस अवसर पर कलेक्टर ने शासन के दिशा निर्देशों मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार बार साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि एक भी व्यक्ति संक्रमित बाहर घूमेगा तो वह कई लोगों को संक्रमित करेगा इसलिए घर में रहें सुरक्षित रहें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बिना मास्क लगाए हुए लोगों को मास्क देते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की सलाह दी। कलेक्टर ने लोगों को पोलियो, चेचक, बच्चों का टीकाकरण का उदाहरण देते हुए समझाया कि इसी तरह कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही है इसे अनिवार्य रूप से लगाएं,किसी प्रकार की लापरवाही ना करें।
इस अवसर पर कलेक्टर ने तीनों बीएलओ श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री रामानुज तिवारी से कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देश दिए कि एक भी व्यक्ति 45 वर्ष के ऊपर टीकाकरण से वंचित ना रहे व्यक्तियों को समझाइश देते हुए सहयोग एवं समन्वय से उनका टीकाकरण कराएं।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमएस सागर, जीएम सहकारी बैंक श्री वाई के सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुद्रिका सिंह, डीपीसी डॉक्टर मदन त्रिपाठी,नगर निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper