भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाप लेकर पुलिस कर्मियों द्वारा कोरोना संक्रमण से निजात पानें का प्रयास

257
Above News

उमरिया – पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में भाप लेने का देसी जुगाड़ बनाए जा रहे हैं । देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ने से आम नागरिकों के अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स भी अब इसकी चपेट में आ रहे थे। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए देशी नुस्खों का इस्तेमाल कर भाप लेने की व्यवस्था बनाई है। पाली पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सटीम यंत्र लगया गया।पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट ने कहा कि यह एक अनोखी पहल की है। इस पहल से थाने के पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पाली थाने में स्टीम सिस्टम लगाया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी आराम से भाप ले सकते हैं। इस स्टीम को कारगर बनाने के लिए नीम, लौंग आदि सामग्री डाल दी जाती है, जिससे फेंफड़ों को काफी राहत मिलती है और कोरोना से बचाव भी किया जा रहा है।

पाली थाना के थाना प्रभारी आर के धारिया ने बताया कि समस्त पुलिसकर्मियों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से, हमने एक दिन पहले ही ये शुरू किया है, क्योंकि थाने का स्टाफ 24 घंटे काम कर रहा है। ऐसे में घर जाने में डर लगता है कि कहीं हमारे परिवार को संक्रमण न हो जाए। घर पर भाप लेना संभव नहीं हो पा रहा था, इसके बाद हमने थाने में ही भाप लेने की व्यवस्था की।
स्टीम सिस्टम के अंदर पानी भरकर नीम के पत्ते और लौंग आदि डालकर उसे गर्म कर लेते हैं। साथ ही स्टीम सिस्टम के सामने पुलिसकर्मियों को खड़ा कर देते हैं, जिससे पुकिसकर्मी सीधे भाप ले सकें, हालांकि ऐसा करने से बेहद फाएदा मिल रहा है।
सुबह और शाम हर पुकिसकर्मी भाप ले रहे हैं। जहां एक तरफ इसका फायदा पुलिसकर्मी लेते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर थाने में आने वाले आम लोग भी इसका फायदा ले रहे हैं। स्टीम सिस्टम को बनाने में नगर रक्षा समिति सदस्य हिमांशू तिवारी,इनायत अहमद, का योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper