भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

 ब्लड सेपरेशन यूनिट हो तत्काल शुरू ,संभाग वासीयो को प्लाज्मा थेरेपी का मिल सके लाभ 

242
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट……

शहडोल ।घातक कोरोना वायरस से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि डॉक्टर और सरकारें इस वायरस के संक्रमण को रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन इस बीमारी का कोई इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है. COVID 19 से लड़ने के लिए वैज्ञानिक विभिन्न टीकों, दवाओं और अन्य उपचार विधियों के साथ प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा ही एक उपचार है प्लाज्मा थेरेपी.इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने राज्यों को प्लाज्मा थेरेपी के क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति दी है. केरल, गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों ने पहले ही COVID 19 से पीड़ित रोगियों के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू की है. 100 अन्य संस्थानों ने अध्ययन के लिए रुचि दिखाई है कि इस घातक वायरस के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी कितनी सुरक्षित और कुशल है.

बेबाक शक्ति समाचार टीम से समाजसेवी राजकुमार सरावगी की खास चर्चा

समाजसेवी श्री राजकुमार सरावगी ने कहा की  विगत दिनों कोरोना की महामारी  इतनी गंभीर होती चली जा रही है कि हम लगातार अपने परचितों को खोते चले जा रहे हैं और यह सिलसिला थम नहीं रहा lसमाजसेवी श्री राजकुमार सरावगी ने  कहा की कोरोना पीड़ित गंभीर रोगियों के लिए प्लाजमा थेरेपी को  राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है परंतु यह सुविधा हमारे शहडोल जिले में ना होने के कारण उपरोक्त जीवनदायी  उपचार करोना के गंभीर मरीजों को नहीं मिल पा रहा l

जैसा कि आप सभी को मालूम है कि वर्ष 2018 में रिलायंस के द्वारा शहडोल जिले को लगभग दो करोड़ की लागत से एक ब्लड सेपरेशन यूनिट प्रदान की गई थी  जो संभवत टेक्नीशियन के ना होने के कारण बंद पड़ी हुई है l समाजसेवी श्री राजकुमार सरावगी ने कहा की  यदि उपरोक्त मशीन को चालू किया जा सके तो शहडोल संभाग में भी ब्लड से प्लाज्मा अलग किया जा सकेगा तथा गंभीर रोगियों को प्लाजमा थेरेपी उपलब्ध कराई जा सकेगी और साथ ही कई जानें बचाई जा सकेंगी।श्री राजकुमार सरावगी ने कहा की मेरा संभाग के कमिश्नर महोदय शहडोल जिले के कलेक्टर महोदय एवं समस्त जनप्रतिनिधियों से विनम्र अपील है कि उपरोक्त ब्लड सेपरेशन यूनिट को तत्काल शुरू कराने की व्यवस्था कराएं ताकि  शहडोल संभाग के निवासी भी प्लाज्मा थेरेपी का लाभ लेकर अपनी व अपने परचितों की जीवन की रक्षा कर सके l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper