भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वर्दीधारी भोजन की पैकेट के साथ जरूरतमंदो को बांट रहे राशन,केशवाही पुलिस पेश कर रही मानवता की मिशाल

262
Above News

शहडोल। (जमुना मिश्रा )जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले के बाद लॉकडाउन की तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है । अभी वर्तमान में जिले में आगामी 10 मई तक पूर्ण लॉक डाउन हैं । संक्रमण को रोकने यह जरूरी भी है लेमिन इससे गरीब तबके के लोग काफी लोग परेशान भी हैं। क्योंकि बिन काम के आखिर वह दो जून की रोटी का इंतजाम कैसे करे । इस संकट की घड़ी में ख़ाकी वर्दीधारी अपने कर्तव्यो का दोहरा निर्वहन कर रहे है ।वह 24 घंटे ड्यूटी कर रही पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है ।केशवाही चौकी प्रभारी आराधना तिवारी व उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर उन तक राशन पहुंचाने का काम भी कर रही है। केशवाही पुलिस द्वारा जहां लोगों को सुबह शाम पका हुआ भोजन बांटा जा रहा है वही पेट्रोलिंग के दौरान केशवाही पुलिस अपने वाहन में सूखा राशन भी चौकी प्रभारी आराधना तिवारी द्वारा रखा गया है । पेट्रोलिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति अगर जरूरतमंद है तो उसे केशवाही पुलिस टीम द्वारा राशन भी दिया जा रहा है। आराधना तिवारी ने बताया है कि क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर सूखा राशन पहुंचाने का काम उनकी टीम एवं वह खुद स्वयं कर रही हैं क्षेत्र में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगों तक 2 दिनों के भीतर उन्होंने सूखा राशन पहुंचाया है जिसमें चावल दाल नमक तेल आलू प्याज जैसी सामग्री उस पैकेट में पैक कराकर पुलिस द्वारा लोगों तक सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है। जिससे इन गरीबो को कुछ तो राहत महसूस हो रही है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper