भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक जयसिंहनगर एवं जैतपुर ने किया सीटी स्कैन सेंटर का फीता काटकर किया शुभारंभ

261
Above News

▪️बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारियों को मिलेगी निःशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा

आज जिला चिकित्सालय में बने सीटी स्कैन सेंटर का विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी एवं विधायक जैतपुर श्री मनीषा सिंह फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर ने विधायक को अवगत कराया कि बीपीएल कार्ड धारियों एवं आयुष्मान कार्ड धारियों को सीटी स्कैन का सुविधा निःशुल्क मिलेगी तथा अन्य लोगो को 933 रूपए सीटी का शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।विधायको ने सीटी स्कैन पंजीयन कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया एवं सीटी स्कैन की कार्य प्रणालियों से अवगत हुए। विधायक ने सिविल सर्जन को कहा कि जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाने से मरीजो को काफी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि संकेतक ऐसे लगाएं जाएं जो दूर से दिख सकें। साथ ही आस-पास समतलीकरण एवं पेवर्स पत्थर लगवाएं। कलेक्टर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि आस-पास पेड़ों को छांटा दें, जिससे परिसर साफ सुदंर एवं स्वच्छ दिखें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डाॅ० जी.एस. परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित अन्य चिकित्सक, नार्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper